Friday, April 15, 2016

राम भक्त ले चला रे राम की निशानी

प्रभु कर कृपा बावरी दिनी
सादर भरत शीश धर लीनी
राम भक्त ले चला रे राम की निशानी
शीश पर खडाऊं अंखियों में पानी
राम भक्त ले चला रे राम की निशानी निशानी
 
शीश खडाऊं ले चला ऐसे
राम सिया जी संग हों जैसे
अब इनकी छाँव में रहेगी राजधानी
राम भक्त ले चला रे राम की निशानी निशानी

पल छीन लागे सदियों जैसे
चोदह बरस कटेंगे कैसे
जाने समय क्या खेल रचेगा
कौन मरेगा कोने बचेगा
कब रे मिलन के फूल खिलेंगे
नदिया के दो कूल मिलेंगे
जी करता है यहीं बस जाएँ
हिलमिल चोदह बरस बिताये
राम बिन कठिन है इक घडी बितानी
राम भक्त ले चला रे राम की निशानी निशानी
 
तन मन बचन उमगी अनुरागा
धीर धुरन्दर धीरज त्यागा
भावना में बह चले धीर वीर ज्ञानी
राम भक्त ले चला रे राम की निशानी
शीश पर खडाऊं अंखियों में पानी
राम भक्त ले चला रे राम की निशानी


SONG LINK:

KARAOKE LINK:

No comments:

Post a Comment