Showing posts with label खेल तो बहाना है ओ रानी माँ खेल तो बहाना है. Show all posts
Showing posts with label खेल तो बहाना है ओ रानी माँ खेल तो बहाना है. Show all posts

Monday, July 17, 2023

खेल तो बहाना है ओ रानी माँ खेल तो बहाना है

खेल तो बहाना है ओ रानी माँ खेल तो बहाना है
खेल तो बहाना है ओ रानी माँ खेल तो बहाना है
खेल के बहाने हमको तेरे खेल के बहाने हमको तेरे
लल्ला का दर्शन पाना है
 
करतब दिखायेगा जी भगवन
जो पूछेंगे बताएगा जी भगवन
हम जहाँ आये ये कौन सा ग्राम है
ग्राम नहीं
ग्राम नहीं नाथ ये अयोध्या धाम है
अरे वाह
यहाँ पे जो जन्मे उनका क्या नाम है
उनका शुभ नाम
नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम है
नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम है
तू हरी को पहचान गया रे
श्री हरी को पहचान गया रे
तू तो बहुत सयाना है
खेल तो बहाना है ओ रानी माँ खेल तो बहाना है
ये खेल तो बहाना है ओ रानी माँ खेल तो बहाना है
 
राम जी को तो तुने पहचान लिया
क्या उनके पूर्वजों के विषय में भी कुछ जानता है
जी भगवन
राम जी के पूर्वज इक से इक महान
संभव कहाँ है उनका बखान
सुना है यहाँ कोई सत्यनिष्ट राजा भी हुए हैं
 
और गंगा को लाने का श्रेय भी इसी कुल को जाता है
इसी कुल में भागीरथ आये जो गंगा को धरती पे लाये
गंगा जो शिव की जटा में लहराई
प्रात: स्वर्णीय है प्रत्येक नाम
राम को प्रणाम उनके वंश को प्रणाम
इसी वंश में राजा रघु हुए हैं
जिनके नाम से रघुकुल जाना जाता है
रघुकुल रीती सदा चली आई
प्राण जाए पर वचन ना जाई
रघुकुल रीती सदा चली आई
प्राण जाए पर वचन ना जाई
डमरू बजा के नाचके गाके
डमरू बजा के नाचके गाके
इनका स्वयश सुनाना है
खेल तो बहाना है ओ रानी माँ खेल तो बहाना है
खेल तो बहाना है ओ रानी माँ खेल तो बहाना है
 
भगवन आप तो त्रिकालदर्शी हैं
बताइए ना कुछ राज्य का भविष्य
जीवों पे माया डालने वाले
पालने में झूले जग पालने वाले
अपनी होनी टाल ना सकेंगे
सबकी विपदा टालने वाले
वानर दल से सहयोग लेंगे
सारी श्रृष्टि सँभालने वाले
आज के शुभ दिन और नहीं कुछ
आज के शुभ दिन और नहीं कुछ
इससे अधिक बताना है
खेल तो बहाना है ओ रानी माँ खेल तो बहाना है