Tuesday, November 26, 2019

नगरी हो अयोध्या सी

नगरी हो अयोध्या सी
नगरी हो अयोध्या सी
रघुकुल सा घराना हो
रघुकुल सा घराना हो
चरण हो राघव के जहाँ मेरा ठिकाना हो 
चरण हो राघव के जहाँ मेरा ठिकाना हो 
चरण हो राघव के जहाँ मेरा ठिकाना हो 
 
लक्ष्मण सा भाई हो
लक्ष्मण सा भाई हो
कौशल्या सी माई हो
कौशल्या सी माई हो
स्वामी तुम जैसा मेरा रघुराई हो 
स्वामी तुम जैसा मेरा रघुराई हो 
नगरी हो अयोध्या सी
नगरी हो अयोध्या सी
रघुकुल सा घराना हो
रघुकुल सा घराना हो
चरण हो राघव के जहाँ मेरा ठिकाना हो 
 
सरयू का किनारा हो
सरयू का किनारा हो
निर्मल जल धारा हो 
निर्मल जल धारा हो 
दरश मुझे भगवन हर घडी तुम्हारा हो 
दरश मुझे भगवन हर घडी तुम्हारा हो 
नगरी हो अयोध्या सी
नगरी हो अयोध्या सी
रघुकुल सा घराना हो
रघुकुल सा घराना हो
चरण हो राघव के जहाँ मेरा ठिकाना हो 
 
श्रद्धा हो श्रवण जैसी
श्रद्धा हो श्रवण जैसी
शबरी सी भक्ति हो 
शबरी सी भक्ति हो 
हनुमान के जैसी निष्ठा और शक्ति हो 
हनुमान के जैसी निष्ठा और शक्ति हो 
नगरी हो अयोध्या सी
नगरी हो अयोध्या सी
रघुकुल सा घराना हो
रघुकुल सा घराना हो
चरण हो राघव के जहाँ मेरा ठिकाना हो 
 
मेरी जीवन नैया हो
मेरी जीवन नैया हो
प्रभु राम खेवैया हो 
प्रभु राम खेवैया हो 
राम कृपा की सदा मेरे सर छय्या हो 
राम कृपा की सदा मेरे सर छय्या हो 
नगरी हो अयोध्या सी
नगरी हो अयोध्या सी
रघुकुल सा घराना हो
रघुकुल सा घराना हो
चरण हो राघव के जहाँ मेरा ठिकाना हो 
 
रघुकुल रित सदा चली आई प्राण जाये पर वचन ना जाई
रघुकुल रित सदा चली आई प्राण जाये पर वचन ना जाई
रघुकुल रित सदा चली आई प्राण जाये पर वचन ना जाई
रघुकुल रित सदा चली आई प्राण जाये पर वचन ना जाई
रघुकुल रित सदा चली आई प्राण जाये पर वचन ना जाई
रघुकुल रित सदा चली आई प्राण जाये पर वचन ना जाई
रघुकुल रित सदा चली आई प्राण जाये पर वचन ना जाई 

हो त्याग भारत जैसा

हो त्याग भारत जैसा
सीता सी नारी हो 
सीता सी नारी हो 
लवकुश के जैसी संतान हमारी हो 
लवकुश के जैसी संतान हमारी हो 
नगरी हो अयोध्या सी
नगरी हो अयोध्या सी
रघुकुल सा घराना हो
रघुकुल सा घराना हो
चरण हो राघव के

जहाँ मेरा ठिकाना हो 

रघुकुल में सूर्य समान हो

रघुकुल में सूर्य समान हो तुम  हे राम तुम्हारी जय होवे
असुरों के लिए कृशानु हो तुम हे राम तुम्हारी जय होवे

गो द्विज महिसुर संतों के हित, नर तन में प्रगटे त्रिभुवन पति
नर हो कर भी निर्वाण हो तुम हे राम तुम्हारी जय होवे

जो शंकर के सबसे सुख हैं, वे आज हमारे सन्मुख हैं
हम भक्त और भगवान हो तुम हे राम तुम्हारी जय होवे

बिन जाने वाद विवाद हुआ, छमियेगा जो अपराध हुआ
करुणानिधि कृपा निधान हो तुम हे राम तुम्हारी जय होवे

हे सीते शक्ति सदा जय हो, हे लक्ष्मण शेष सदा जय हो
सर्वोपरि महा महान हो तुम हे राम तुम्हारी जय होवे

Monday, September 23, 2019

राम दशरथ के घर जन्मे घराना हो तो ऐसा हो

राम दशरथ के घर जन्मे, घराना हो तो ऐसा हो
लोक दर्शन को चले आये, सुहाना हो तो ऐसा हो
यज्ञ के काम करने को-2, मुनीश्वर ले गये वन मे-2
उड़ाये शीश देत्यों के, निशाना हो तो ऐसा हो
राम दशरथ
धनुष को जानकर तोड़ा-2, जनक की राजधानी में-2
फूल सब मन में शर्माए-2, लजाना हो तो ऐसा हो
राम दसरथ
पिता की मानकर आज्ञा-2, राम बन को चले आये-2
न छोडा संग सीता ने-2, जनाना हो तो ऐसा हो-2
राम दशरथ
सिया को ले गया रावण-2, बनाकर भेष जोगी का-2
कराया नाश सब अपना-2 दीवाना हो तो ऐसा हो-2
राम दशरथ
प्रित सुग्रीव से करके-2, गिराया बाण से बाली-2
दिलाई नार फिर उसकी-2, यराना हो तो ऐसा हो-2
राम दसरथ
गया हनुमान सीता की-2, खबर लेने को लंका में-2
जलाकरके नगर आया-2,हराना हो तो ऐसा हो-2
राम दसरथ
बान्ध सेतु समुंदर में-2, उतारा पार सेना को-2
मिटाया वंश रावण का-2 हराना हो तो ऐसा हो
राम दशरथ
राज्य देकर विभिशण को-2 अयोध्या लौटकर आये-2
कहे ब्रह्मानंद बल अपना-2 दिखाना हो तो ऐसा हो-2
राम दशरथ के घर जन्मे, घराना हो तो ऐसा हो
लोक दर्शन को चले आये, सुहाना हो तो ऐसा हो
राम दशरथ के घर जन्मे, घराना हो तो ऐसा हो



Thursday, August 1, 2019

प्रगटे हैं चारों भैया अवध में बाजे बधईया

प्रगटे हैं चारों भैया, अवध में बाजे बधईया I
जन्मे हैं चरों भैया, अवध में बजे बधईया II

गलिन गलिन में धूम मची है I
बाज रही शैनैयाँ , अवध में बजे बधईया II

जगमग जगमग दियला जलत है I
झिलमिल होत अटरिया, अवध में बजे बधईया II

कौन लुटावे हिरा मोती I
कौन लुटावे रुपैया, अवध में बजे बधईया II

राजा लुटावे हीरा मोती I
मैया लुटावे रुपैया, अवध में बजे बधईया II

झांझ मृदंग ताल डप बाजे I
नाचत ता ता थैया, अवध में बजे बधईया II

Wednesday, February 21, 2018

राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊं गली गली

राम नाम के हीरे मोती, में बिखराऊ गली गली 
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊं गली गली ॥

माया के दीवानों सुन लो एक दिन ऐसा आएगा,
धन योवन और रूप खजाना येही धरा रह जाएगा ।
बोलो राम…......................................................
माया......…..………………........धन............................
सुन्दर काया मिट्टी होगी-2, चर्चा होगी गली गली,
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊं गली गली-2
(श्याम)॥
बोलो राम......…..………………............................2

क्यूँ करता है तेरी मेरी,यह तो तेरा मकान नही
झूठे जग में फंसा हुआ है,वह सच्चा इंसान नही 
बोलो…..…...….…...............................
क्यों.......…..……………….........झुटे...................
जग का मेला दो दिन का है-2, अंत मे होगी चला चली
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊं गली गली ॥
(श्याम)॥
बोलो राम......…..………………............................2

जिन जिन ने यह मोती लुटे-2,वह तो मला मला हुए,
धन दौलत के बने पुजारी, आखिर वह कंगाल हुए
बोलो…..…...….…...............................
जिन..........…..………………...धन.........................
चांदी सोने वालों सुनलो-2 बात सुनाऊ खरी खरी,
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊं गली गली (श्याम)॥
बोलो राम......…..………………............................

दुनिया को तू कब तक पगले, अपनी कहलायेगा
ईश्वर को तू भूल गया है, अंत समय पछतायेगा
बोलो…..…...….…...............................
दुनिया........…..………………ईश्वर............................
दो दिन का यह चमन खिला है-2, फिर मुर्झाये कली कली
ले लो रे कोई राम का प्यारा, शोर मचाऊं गली गली 
(श्याम)॥
बोलो राम......…..………………............................
..…...….….....................….........................




Friday, February 9, 2018

मेरी नैया में लक्षमण राम ओ गंगा मैया धीरे बहो

मेरी नैया में लक्षमण राम
ओ गंगा मैया धीरे बहो
मेरी नैया में लक्षमण राम
ओ गंगा मैया धीरे बहो
गंगा मैया हो गंगा मैया
गंगा मैया हो गंगा मैया
मेरी नैया में चारों धाम
ओ गंगा मैया धीरे बहो
मेरी नैया में चरों धाम
ओ गंगा मैया धीरे बहो
गंगा मैया हो गंगा मैया
गंगा मैया हो गंगा मैया

उछल उछल मत मारो हिचकोले
देख हिचकोले मेरा मनवा डोले
उछल उछल मत मारो हिचकोले
देख हिचकोले मेरा मनवा डोले
मेरी नैया में चारों धाम
गंगा मैया धीरे बहो 
मेरी नैया में लक्षमण राम
ओ गंगा मैया धीरे बहो
गंगा मैया हो गंगा मैया
गंगा मैया हो गंगा मैया

टूटी फूटी काठ की नैया
तुम बिन मैया कोन खिवैया
टूटी फूटी काठ की नैया
तुम बिन मैया कोन खिवैया
मेरी नैया बीच मजधार
ओ गंगा मैया धीरे बहो 
मेरी नैया में लक्षमण राम
ओ गंगा मैया धीरे बहो
गंगा मैया हो गंगा मैया
गंगा मैया हो गंगा मैया

दिन दुखी के ये रखवाले
दुष्टों को भी तारने वाले
दिन दुखी के ये रखवाले
दुष्टों को भी तारने वाले
अब आये हैं मेरे धाम
ओ गंगा मैया धीरे बहो 
मेरी नैया में लक्षमण राम
ओ गंगा मैया धीरे बहो
गंगा मैया हो गंगा मैया
गंगा मैया हो गंगा मैया
मेरी नैया में चारों धाम
ओ गंगा मैया धीरे बहो
मेरी नैया में लक्षमण राम
ओ गंगा मैया धीरे बहो
गंगा मैया हो गंगा मैया
गंगा मैया हो गंगा मैया
गंगा मैया हो गंगा मैया
गंगा मैया हो गंगा मैया
गंगा मैया हो गंगा मैया
गंगा मैया हो गंगा मैया
 

SONG LINK:

KARAOKE LINK:

चित्रकूट के घाट घाट पे शबरी देखे बाट

चित्रकूट के घाट घाट पर
शबरी देखे बाट राम मेरे आ जाओ
चित्रकूट के घाट घाट पर
शबरी देखे बाट राम मेरे आ जाओ
चित्रकूट के घाट घाट पर
शबरी देखे बाट राम मेरे आ जाओ
चित्रकूट के घाट घाट पर
शबरी देखे बाट राम मेरे आ जाओ
राम मेरे आ जाओ राम मेरे आ जाओ
राम मेरे आ जाओ राम मेरे आ जाओ
राम मेरे आ जाओ राम मेरे आ जाओ
चित्रकूट के घाट घाट पर
शबरी देखे बाट राम मेरे आ जाओ
चित्रकूट के घाट घाट पर
शबरी देखे बाट राम मेरे आ जाओ

अपने राम जी को कहाँ मैं बिठाऊँ कहाँ मैं बिठाऊँ
अपने राम जी को कहाँ मैं बिठाऊँ कहाँ मैं बिठाऊँ
टूटी फूटी खाट खाट पर बिछा पुराना टाट
राम मेरे आ जाओ
चित्रकूट के घाट घाट पर
शबरी देखे बाट राम मेरे आ जाओ

अपने राम जी को क्या मैं खिलाऊँ क्या मैं खिलाऊँ
अपने राम जी को क्या मैं खिलाऊँ क्या मैं खिलाऊँ
छोटे छोटे पेड़ पेड़ पर लगे सुनहरे बेर
राम मेरे आ जाओ
चित्रकूट के घाट घाट पर
शबरी देखे बाट राम मेरे आ जाओ

अपने राम जी को क्या मैं पिलाऊँ क्या मैं पिलाऊँ
अपने राम जी को क्या मैं पिलाऊँ क्या मैं पिलाऊँ
कपिला गाय का दूध दूध मैं पड़ी मलाई खूब
राम मेरे आ जाओ
चित्रकूट के घाट घाट पर
शबरी देखे बाट राम मेरे आ जाओ

अपने राम जी को कैसे झुलाऊँ कैसे झुलाऊँ
अपने राम जी को कैसे झुलाऊँ कैसे झुलाऊँ
छोटी डाली आम आम पे झूले सीताराम
राम मेरे आ जाओ
चित्रकूट के घाट घाट पर
शबरी देखे बाट राम मेरे आ जाओ

अपने राम जी को कैसे रिझाऊँ कैसे रिझाऊँ
अपने राम जी को कैसे रिझाऊँ कैसे रिझाऊँ
दीन हीन मोहे जान ना ही कोई भक्ति का है ज्ञान
राम मेरे आ जाओ
चित्रकूट के घाट घाट पर
शबरी देखे बाट राम मेरे आ जाओ
राम मेरे आ जाओ राम मेरे आ जाओ
राम मेरे आ जाओ राम मेरे आ जाओ
राम मेरे आ जाओ राम मेरे आ जाओ
चित्रकूट के घाट घाट पर
शबरी देखे बाट राम मेरे आ जाओ
चित्रकूट के घाट घाट पर
शबरी देखे बाट राम मेरे आ जाओ
चित्रकूट के घाट घाट पर
शबरी देखे बाट राम मेरे आ जाओ
 



 

SONG LINK:
 
 
KARAOKE LINK:
 
 
 
 
KARAOKE WITH CHORUS LINK:

Tuesday, October 11, 2016

राहों में नजर रखना होठों पे दुआ रखना

राहों में नज़र रखना, होठों पे दुआ रखना  
आ जाये प्रभु शायद, दरवाज़ा खुला रखना 

भूलूँ ना कभी पल भर मैं नाम तेरा भगवन 
चरणों में सदा अपने मेरे मन को लगा रखना 
राहों में नज़र रखना...

क्यों भव में भटकने की देते हो सजा सबको 
दुस्वार है पल भर भी तेरे रहम बिना रहना 
राहों में नज़र रखना...

छण भंगुर मानव तन बड़े भाग्य से पाया है 
कहीं पतित ना हो जाये प्रभु चरण शरण गहना 
राहों में नज़र रखना...

सुन दुर्लभ मानव तन बड़े भाग्य से पाया है 
कहीं व्यर्थ ना हो जाए सत्कर्म किये रहना   
राहों में नज़र रखना...

राम को देख कर के जनक नंदिनी

राम को देख कर के जनक नंदिनी,
बाग़ में वो खड़ी की खड़ी रह गयी ।
राम देखे सिया को सिया राम को,
चारो अँखिआ लड़ी की लड़ी रह गयी ॥

यज्ञ रक्षा में जा कर के मुनिवर के संग,
ले धनुष दानवो को लगे काटने ।
एक ही बाण में ताड़का राक्षसी,
गिर जमी पर पड़ी की पड़ी रह गयी ॥

राम को मन के मंदिर में अस्थान दे
कर लगी सोचने मन में यह जानकी ।
तोड़ पाएंगे कैसे यह धनुष कुंवर,
मन में चिंता बड़ी की बड़ी रह गयी ॥

विश्व के सारे राजा जनकपुर में जब,
शिव धनुष तोड़ पाने में असफल हुए ।
तब श्री राम ने तोडा को दंड को,
सब की आँखे बड़ी की बड़ी रह गयी ॥

तीन दिन तक तपस्या की रघुवीर ने,
सिंधु जाने का रास्ता न उनको दिया ।
ले धनुष राम जी ने की जब गर्जना,
उसकी लहरे रुकी की रह गयी ॥